Gayatri Jayanti 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वेदमाता गायत्री आज दिन प्रकट हुई थीं। इसलिए हर साल आज के दिन गायत्री जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गायत्री माता को समस्त वेदों की जननी, ज्ञान और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। आज के दिन गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा और सच्चे मन से गायत्री मंत्र का जाप करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज के दिन सामर्थ्य अनुसार गरीबों या ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र या जल का दान करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। आइए मां गायत्री के दिव्य स्वरूप, पूजा सामग्री और स्वरूप के बारे में जानें।
