Get App

अडानी ग्रुप, पिरामल हेल्थकेयर और एकम्स सरकारी कंपनी एचएलएल लाइफकेयर को खरीदने की रेस में शामिल

DIPAM ने 14 दिसंबर को HLL में सरकार की 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए प्रारंभिक बोलियां मंगाई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 5:11 PM
अडानी ग्रुप, पिरामल हेल्थकेयर और एकम्स सरकारी कंपनी एचएलएल लाइफकेयर को खरीदने की रेस में शामिल
HLL को खरीदने में Adani Group की रुचि इसके healthcare industry में उतरने का संकेत दे रही है

टॉप के भारतीय कंपनी समूह अडानी ग्रुप (Adani Group) और पिरामल हेल्थकेयर (Piramal Healthcare) सार्वजनिक क्षेत्र की दवा कंपनी, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (HLL Lifecare limited (HLL) को खरीदने की दौड़ में शामिल हैं। News18.com ने ये खबर छापी है।

देश की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च फर्म, अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स (Akums Drugs and Pharmaceuticals) भी उन कंपनियों में से एक है, जिन्होंने HLL को खरीदने में रुचि दिखाई है। बता दें कि गर्भनिरोधक ब्रांडों और दवाओं के अलावा HLL अपने प्रसिद्ध कंडोम ब्रांड मूड्स (condom brand, Moods) के लिए जानी जाती है।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (Department of Investment and Public Asset Management (DIPAM) ने 14 दिसंबर को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (central public sector enterprise (CPSE) में सरकार की 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें