यह साल स्टॉक मार्केट (Stock Markets) के इनवेस्टर्स के लिए अच्छा नहीं रहा है। पिछले दो महीने में Sensex और Nifty 9-9 फीसदी लुढ़क चुके हैं। इस साल अब तक दोनों सूचकांकों में 6-6 फीसदी गिरावट आई है। इस दौरान BSE Midcap Index 11 फीसदी गिरा है, जबकि BSE Smallcap Index 13 फीसदी लुढ़का है।
