Get App

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD इंटरेस्ट रेट में किया बदलाव, जानें अब किस हिसाब से मिल रहा रिटर्न का फायदा

ताजा बदलावों के बाद अब आम जनता को 1000 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 8.51 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का बेनिफिट मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को इसी अवधि वाली एफडी पर 9.11 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल रहा है। यह बैंक 750 दिनों में मेच्योर होने वाली जमा राशि के लिए 8.31% की ब्याज दर प्रदान करता है। बैंक 30 महीने और एक दिन से लेकर 999 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी के लिए 8 प्रतिशत की ब्याज दर और 1000 दिनों में मेच्योर होने वाली जमा राशि के लिए 8.51 प्रतिशत की ब्याज दर देता है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड May 27, 2023 पर 7:37 PM
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD इंटरेस्ट रेट में किया बदलाव, जानें अब किस हिसाब से मिल रहा रिटर्न का फायदा
ताजा बदलावों के बाद अब आम जनता को 1000 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 8.51 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का बेनिफिट मिल रहा है

प्राइवेट सेक्टर के बैंक, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं (FD) पर इंटरेस्ट रेट में बदलाव कर दिया है। एफडी पर नई दरें 25 मई 2023 से ही लागू कर दी गई हैं। ताजा बदलावों के बाद अब आम जनता को 1000 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 8.51 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का बेनिफिट मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को इसी अवधि वाली एफडी पर 9.11 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल रहा है।

बैंक की एफडी पर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट

ताजा हुए बदलावों के बाद फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक अब अपने ग्राहकों को 7 से 45 दिन की एफडी पर 3 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा दे रहा है। वहीं 46 से 90 दिनों के बीच की एफडी पर यह बैंक 4.50 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 91 से 180 दिनों के बीच की एफडी पर यह बैंक 5.50 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। जबकि 181 से 365 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर बैंक की तरफ से 6.25 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट का बेनिफिट मिल रहा है।

1 साल से ज्यादा की एफडी पर मिल रहा है कितना ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें