Get App

EPF में KYC अपडेट ऐसे करें, जानिए किन बातों का रखे ध्यान

अगर आपके KYC में कोई गलती है तो उसे ठीक या अपडेट करने का तरीका ये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2019 पर 12:30 PM
EPF में KYC अपडेट ऐसे करें, जानिए किन बातों का रखे ध्यान

EPF का रिटायरमेंट फंड आपके बुढ़ापे का सहारा होता है। लेकिन पैसों की जरूरत पड़े तब आसानी से पैसे ना निकलें तो आप क्या करेंगे? अगर आपके KYC में मिसमैच हुआ तो मुमकिन है कि आप जब फंड निकालने की कोशिश करें तो ना निकल पाए। अगर आप EPF का सेटलमेंट आसानी से करना चाहते हैं तो आपको KYC में कोई गलती करने से बचना होगा।

अगर आपके KYC में कोई गलती है तो उसे ठीक या अपडेट करने का तरीका ये है।

सबसे पहले EPFO अकाउंट लॉगइन करें। इसके बाद UAN और पासवर्ड डालें।

होमपेज पर Manage सेलेक्ट करें और बेसिक डिटेल में सही जानकारी भरें। इसके बाद KYC पर क्लिक करके उसे ड्रॉप डाउन करें।

आपके सामने KYC डिटेल अपडेटिंग फॉर्म खुल जाएगा। आप PAN, आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, इलेक्शन कार्ड, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) और बैंक डिटेल भरें।

आप डिटेल भरते हुए ध्यान रखें कि आधार कार्ड में जो ब्योरा है उसे ही भरें। क्योंकि इन आंकड़ों को वेरिफाई किया जा सकता है।

इसके बाद आप अपडेट डिटेल्स पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी पूरी जानकारी आपकी कंपनी के पास अप्रूवल के लिए भेजी जाएगी। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें