Get App

सड़क परियोजनाओं के लिए आम लोगों से पैसा जुटाएगी हाइवे मिनिस्ट्री, 10 इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट लॉन्च करने की तैयारी

NHAI इन InvITs को रिटेल और विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के लिए सरकार के साथ InvITs इन्वेस्टमेंट पर टैक्स छूट देने के योजना पर भी बातचीत कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2022 पर 2:21 PM
सड़क परियोजनाओं के लिए आम लोगों से पैसा जुटाएगी हाइवे मिनिस्ट्री, 10 इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट लॉन्च करने की तैयारी
इन InvITsके जरिए देश में हाईवे डेवलपमेंट के लिए पब्लिक से पैसा जुटाया जाएगा। InvITs के रूप में पब्लिक को निवेश का एक और विकल्प मिलेगा

रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कहा है कि अलग-अलग क्षेत्रों की रोड परियोजनाओं के लिए अलग-अलग कैटेगरी के करीब 10 पब्लिक इंफ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvITs) जारी करने की योजना है। ये InvITs अलग -अलग चरणों में जारी किए जाएंगे ।

मिंट में प्रकाशित नितिन गडकरी के इंटरव्यू के मुताबिक इस तरह का पहला प्रोजेक्ट अगले 1 महीने में शुरु हो सकता है। इसके जरिए भारत के हाईवे डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए पब्लिक से पैसे जुटाए जाएंगे और उनको भारत की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनने का मौका दिया जाएगा।

मिंट से हुई अपनी इस बातचीत में नितिन गडकरी ने आगे कहा कि इन InvITsके जरिए देश में हाईवे डेवलपमेंट के लिए पब्लिक से पैसा जुटाया जाएगा। InvITs के रूप में पब्लिक को निवेश का एक और विकल्प मिलेगा। InvITs में अधिकांश तौर पर लंबी अवधि के संस्थागत निवेशकों, इंश्योरेंस कंपनियों, पेशन फंडों और प्राइवेट इक्विटी फर्मों की तरफ से निवेश किया जाता है। अब इस तरह के इन्वेस्टमेंट में पब्लिक को एक निश्चित रिटर्न मिलेगा और वे देश के इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम से फायदा उठा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें