PF News: अब अगर आप नौकरी बदलते हैं तो आपको अपना PF अकाउंट ट्रांसफर कराने की जरूरत नहीं होगी। रिटायरमेंट फंड बॉडी एम्प्लॉयमेंट प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के ताजा फैसले के बाद कर्मचारियों को यह सहूलियत मिलेगी। EPFO ने सेंटर फॉर डिवलपमेंट एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) को IT-एनेबल्ड सिस्टम्स डेवलप करने की मंजूरी दे दी है। यह सिस्टम डिवेलप होने के बाद अगर कोई कर्मचारी अपनी नौकरी बदलता है तो भी उसका PF अकाउंट नंबर नहीं बदलेगा। अभी तक हर बार नौकरी बदलने के बाद कर्मचारियों को अपना PF नंबर बदलना पड़ता था।
