Get App

अगर आपकी छूट गई जॉब, बेहद कम पैसों में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

छोटे निवेश के साथ बिजनेस शुरू करने से उसमें जोखिम की संभावनाएं बेहद कम होती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2021 पर 5:51 PM
अगर आपकी छूट गई जॉब, बेहद कम पैसों में शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

कोरोना काल के इस दौर में जहां पूरी दुनिया आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है। वहीं न जाने कितने युवा नौकरी से हाथ धो चुके हैं। महामारी के इस दौर में जॉब की भी अगर कम संभावनाएं नजर आ रही हों तो आप बिजनेस का रूख कर सकते हैं।

हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस बताएंगे जिसमें बेहद कम पूंजी लगाकर आप शुरू कर सकते हैं। किसी भी बिजनेस को शुरुआती दौर में थोड़ा मेहनत पड़ती है, लेकिन एक बार सबकुछ सेट हो गया है तो फिर समझिए कि आपका बिजेनेस निकल पड़ा।

बहुत से लोग हैं जिनकी कोरोना काल में जॉब चली गई है और वो कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर कौन सा बिजनेस शुरू करें। नौकरी चली जाने से लोगों की जमा पूंजी भी कम हो जाती है। ऐसे में छोटे निवेश के साथ बिजनेस शूरु करने से नुकासन की संभावनाएं बेहद कम रहती हैं। आप सिर्फ 50,000 रुपये का निवेश करके बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको कम से कम 30,000 रुपये महीने की आमदनी आराम से हो जाएगी।

सामान की शिफ्टिंग

आजकल के इस दौर में लोगों का कहीं न कहीं आवागमन बना रहता है। हमेशा कोई न कोई लोग एक शहर से दूसरे शहर या फिर कंपनियां अपना ऑफिस बदलती रहती हैं। इसके लिए उन्हें कोई न कोई सामान शिफ्ट करने वाले की जरूरत पड़ती ही रहती है।

Devyani International IPO: यम ब्रांड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनी 1400 करोड़ रुपए का IPO लाएगी

शहरों के बढ़ती आबादी के बीच आपने देखा होगा कि पिछले कुछ सालों से पैकर्स एंड मूवर्स (packers and movers) की मांग में इजाफा हुआ है। सामान की सुरक्षा की लिहाज से इस धंधे में काफी तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें