Get App

इंडेक्स फंड और ETFs क्या हैं?

Mutual Funds Sahi Hai (म्युचुअल फंड सही है) की ओर से, 'Nivesh ka Sahi Kadam' की पेशकश

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2025 पर 6:24 PM
इंडेक्स फंड और ETFs क्या हैं?

जो निवेशक अपनी संपत्ति बढ़ाने का एक आसान और कम खर्च वाला तरीका ढूंढ रहे हैं, उनके लिए इंडेक्स फंड और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) मजबूत विकल्प हैं। पैसिव (अप्रत्यक्ष) निवेश के ये विकल्प किसी शेयर को खुद चुनने की झंझट के बिना आपको बाज़ार के प्रदर्शन का फायदा उठाने का मौका देते हैं। Nivesh ka Sahi Kadam के तहत, आइए जानते हैं कि इंडेक्स फंड और ETF क्या हैं। साथ ही, इनकी खासियत, इनमें क्या अंतर है और ये कैसे आपको समझदारी से निवेश के फैसले लेने में मदद करते हैं।

Index Funds इंडेक्स फंड

इंडेक्स फंड ऐसे म्युचुअल फंड हैं होते हैं जिनका मकसद किसी खास बाज़ार इंडेक्स जैसे NIFTY 50 या BSE SENSEX के प्रदर्शन को दोहराना होता है। ये फंड इंडेक्स में शामिल कंपनियों में, उसी अनुपात में निवेश करते हैं। इससे अनुपात के मुताबिक ही रिटर्न मिलने की गुंजाइश रहती है। यह एक पैसिव निवेश रणनीति है, जिससे निवेशकों को हर थोड़े समय पर इसे प्रबंधित करने की जरूरत नहीं होती है। इसी वजह से ये लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कम खर्चीले और भरोसेमंद विकल्प बनते हैं।

इंडेक्स फंड की विशेषताएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें