क्या आप यह सोचते हैं कि दुबई (Dubai) में सोना (Gold) सस्ता है? अगर आप सिर्फ गोल्ड ज्वैलरी पर लगे स्टिकर को देखेंगे तो आपको यह बात सही लग सकती है। लेकिन, इस मसले से कई दूसरे पहलू भी जुड़े हैं। इनके बारे में जानने के बाद आप दुबई में गोल्ड खरीदने के अपने प्लान के बारे में दो बार सोचेंगे।
