Get App

ITR Filing 2025: बिना रेंट रसीद के कितनी HRA छूट मिल सकती है? जानिए क्या हैं नए नियम

ITR Filing 2025: सैलरीड कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) एक ऐसा जरिया है जिसमें वह टैक्स से राहत पा सकते हैं। लेकिन इस बार HRA को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। क्या इस बार बिना रेंट रसीद के HRA छूट मिल सकती है? जानिये नए नियम

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 1:40 PM
ITR Filing 2025: बिना रेंट रसीद के कितनी HRA छूट मिल सकती है? जानिए क्या हैं नए नियम
ITR Filing: जैसे-जैसे इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स सेविंग से जुड़ी तैयारियां तेज हो रही हैं।

ITR Filing 2025: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे ही नौकरीपेशा लोगों के लिए टैक्स बचाने की भागदौड़ भी तेज हो गई है। सैलरीड कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) एक ऐसा जरिया है जिसमें वह टैक्स से राहत पा सकते हैं। लेकिन इस बार HRA को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और आपकी सैलरी में HRA है, तो इस बार ITR फाइल करते समय छूट जरूर लें। लेकिन ध्यान रखें कि अब नियम पहले से सख्त हो गए हैं, खासकर ज्यादा किराया देने वालों के लिए। इसलिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट समय रहते तैयार रखें। ताकि, टैक्स में राहत भी मिले और रिटर्न भरने में कोई दिक्कत न आए।

HRA क्या है और ये टैक्स फ्री कैसे होता है?

HRA यानी हाउस रेंट अलाउंस आपकी सैलरी का एक हिस्सा होता है, जो उन लोगों को दिया जाता है जो किराए के मकान में रहते हैं। आयकर अधिनियम की धारा 10(13A) के तहत HRA पर आंशिक या पूरी टैक्स छूट मिल सकती है। लेकिन ये छूट तभी मिलेगी जब कुछ शर्तें पूरी हों।

किन शर्तों पर मिलता है HRA क्लेम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें