Get App

जम्मू और कश्मीर बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, 222 दिनों की FD पर मिलेगा 6.30% का इंटरेस्ट

FD Rates: जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) बैंक ने अपनी कुछ Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। अक्टूबर की शुरुआत में रिजर्व बैंक के रेपो रेट में बदलाव नहीं किया जिसके बाद जम्मू और कश्मीर बैंक ने कुछ पीरियड की FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2023 पर 12:12 PM
जम्मू और कश्मीर बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, 222 दिनों की FD पर मिलेगा 6.30% का इंटरेस्ट
जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) बैंक ने अपनी कुछ Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rates: जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) बैंक ने अपनी कुछ Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। अक्टूबर की शुरुआत में रिजर्व बैंक के रेपो रेट में बदलाव नहीं किया जिसके बाद जम्मू और कश्मीर बैंक ने कुछ पीरियड की FD पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है और ये नई दरें कल 11 अक्टूबर 2023 से लागू हो गई है। म भारत के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंक में से एक है। जम्मू और कश्मीर बैंक करीब 1938 में बना था और तभी से बैंक प्राइवेट सेक्टर के अनुसूचित कमर्शियल बैंकों में से एक बन गया है।

जम्मू और कश्मीर बैंक कई नई एफडी दरें

जम्मू और कश्मीर बैंक 7 दिनों से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3.50% की ब्याज दर दे रहा है। 31 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर जम्मू और कश्मीर बैंक (J&K Bank) 3.50 की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। जम्मू और कश्मीर बैंक 46 दिनों से 180 दिनों की जमा पर 4.60 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक 91 दिनों से लेकर 180 दिनों की एफडी पर ब्याज दरों को 25 बीपीएस यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक अब 4.50% की जगह 4.75% का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 181 दिन से 270 दिनों की जमा पर 5.60% का ब्याज दे रहा है।

जम्मू और कश्मीर बैंक 7 दिनों से 30 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3.50% की ब्याज दर दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें