Life Certificate Deadline 30 November: पेंशन प्राप्त करना जारी रखने के लिए पेंशनर्स को अपना सालाना जीवन प्रमाण पत्र 30 नवंबर 2022 तक जमा करना है। पेंशनर्स स्वयं ब्रांच जाकर या ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर पेंशनर्स के लिए एक नेशनल लेवल पर कैंपेन चला रही है।
