Get App

कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की Choti SIP, सिर्फ 250 रुपये से शुरू कर सकते हैं एसआईपी

Kotak Mutual Fund: कोटक म्यूचुअल फंड ने Choti SIP सर्विस शुरू की है। योजना के तहत निवेशक सिर्फ 250 रुपये से एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की हाल ही में पेश की गई Choti SIP (Small Ticket SIP) योजना के तहत बैंक ने इसकी शुरुआत की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 4:21 PM
कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की Choti SIP, सिर्फ 250 रुपये से शुरू कर सकते हैं एसआईपी
Kotak Mutual Fund: कोटक म्यूचुअल फंड ने Choti SIP सर्विस शुरू की है।

Kotak Mutual Fund: कोटक म्यूचुअल फंड ने Choti SIP सर्विस शुरू की है। योजना के तहत निवेशक सिर्फ 250 रुपये से एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की हाल ही में पेश की गई Choti SIP (Small Ticket SIP) योजना के तहत बैंक ने इसकी शुरुआत की है।

Choti SIP के फायदे

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (KMAMC) के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह ने कहा कि भारत की 140 करोड़ की आबादी में से केवल 5.4 करोड़ लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अब भी इस मौके से दूर हैं। SIP एक बेहतरीन तरीका है जिससे नए निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। Choti SIP के जरिए एक नया निवेशक सिर्फ 250 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसे हम Choti Rakam – Bada Kadam कह सकते हैं।

Choti SIP के नियम और शर्तें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें