Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता और आत्म-सम्मान लाने की दिशा में एक पहल है। हर महीने की 10 तारीख को ये पैसा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। महिलाएं अपने अकाउंट और योजना का स्टेटस जरूर चेक करें। मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
