LIC Policy Plan: लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अपनी दो पॉलिसी को बंद कर दिया है। LIC की ये दो पॉलिसी जीवन अमर (LIC Jeevan Amar) और टेक टर्म (LIC Tech Term Plan) है जिसे एलआईसी ने वापिस ले लिया है। ऐसे में जिन ग्राहकों ने ये पॉलिसी ली है, वह अपने पैसे के लिए परेशान हो रहे हैं। हालांकि, ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि पुरानी पॉलिसी पहले की तरह चलती रहेगी। अब ग्राहक ये नई पॉलिसी नहीं खरीद पाएंगे।
