Get App

LIC का बड़ा दांव! पति-पत्नी के लिए लॉन्च किए दो नए इंश्योरेंस प्लान, एक पॉलिसी में मिलेगा सेविंग और लाइफ कवर

LIC: अगर आप और अपने जीवनसाथी एक ऐसी पॉलिसी तलाश रहे हैं जिसमें सेविंग के साथ लाइफ कवर भी मिले। तो लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC आपके लिए दो नए प्लान लेकर आया है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 27, 2026 पर 4:17 PM
LIC का बड़ा दांव! पति-पत्नी के लिए लॉन्च किए दो नए इंश्योरेंस प्लान, एक पॉलिसी में मिलेगा सेविंग और लाइफ कवर
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC दो नए प्लान लेकर आया है।

LIC: अगर आप और अपने जीवनसाथी एक ऐसी पॉलिसी तलाश रहे हैं जिसमें सेविंग के साथ लाइफ कवर भी मिले। तो लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC आपके लिए दो नए प्लान लेकर आया है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी ने LIC न्यू जीवन साथ सिंगल प्रीमियम और LIC न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम नाम से दो नए ज्वाइंट लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इन दोनों योजनाओं की खास बात यह है कि पति-पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी में कवर मिलेगा। साथ ही इसमें गारंटीड रिटर्न और फिक्स्ड बेनेफिट्स भी दिए जाएंगे। यानी बाजार में उतार-चढ़ाव का असर इन योजनाओं पर नहीं पड़ेगा।

जून 2026 से शुरू होंगी पॉलिसियां

LIC ने बताया कि ये दोनों प्लान जून 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन्हें एजेंट, ब्रोकर, कॉर्पोरेट एजेंट और इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्म्स के जरिए खरीद सकेंगे।

सिंगल प्रीमियम प्लान में एक बार देना होगा पैसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें