Long Weekend 2025 List: अगले हफ्ते मार्च महीने का पहला लॉन्ग वीकेंड आने वाला है। वो हफ्ता होली वाला लॉन्ग वीकेंड है जिसमें सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों को 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। अगर आप भी होली वाले हफ्ते में लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों का फायदा उठाना चाहते हैं तो पहले ये लिस्ट देख लें। अगले हफ्ते के लॉन्ग वीकेंड के लिए आप अभी से प्लान कर सकते हैं। आपको ऑफिस या स्कूल की छुट्टी लिये बिना आराम से हॉलिडे एंजॉय करने का मौका मिलेगा।
