Long Weekend: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण सोमवार को पड़ने वाली छुट्टी ने ट्रैवलर्स यात्रियों को एक लंबा वीकेंड दे दिया। इस कारण फ्लाइट की सर्च में 40 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो के को-फाउंडर और ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी ने कहा कि अधिकांश ट्रैवलर्स चार-पांच दिनों की छुट्टी में लंबी फैमिली ट्रिप प्लान करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने गांधी जयंती के लंबे वीकेंड के लिए फ्लाइट सर्च में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है। इस वीकेंड के आसपास मजबूत डिमांड अक्टूबर और नवंबर में आने वाले त्योहारी महीनों में ट्रैवल में बढ़ोतरी का संकेत देता है।
