Get App

कौनसा बैंक ले रहा है पर्सनल लोन पर सबसे कम ब्याज? चेक करें इन 10 बैंकों का इंटरेस्ट रेट

Personal Loan: पर्सनल लोन आपकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करता है। पर्सलन लोन से आपका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होता है। आप अगर सही तरीके से अपना लोन लेते है और वापिस करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर प्रोफाइल भी सुधर जाता है। पर्सनल लोन में भी आप अन्य लोन की तरह हर महीने EMI चुकाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2023 पर 9:10 AM
कौनसा बैंक ले रहा है पर्सनल लोन पर सबसे कम ब्याज? चेक करें इन 10 बैंकों का इंटरेस्ट रेट
यहां आपको 10 बैंकों के पर्सनल लोन पर लिये जा रहे ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं।

Personal Loan: पर्सनल लोन आपकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करता है। पर्सलन लोन से आपका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होता है। आप अगर सही तरीके से अपना लोन लेते है और वापिस करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर प्रोफाइल भी सुधर जाता है। पर्सनल लोन में भी आप अन्य लोन की तरह हर महीने EMI चुकाते हैं। पर्सनल लोन की ब्याज दरें सभी बैंक की अलग-अलग है। यहां आपको 10 बैंकों के पर्सनल लोन पर लिये जा रहे ब्याज दरों के बारे में बता रहे हैं।

 

बैंक  पर्सनल लोन अमाउंट समय इंटरेस्ट रेट (%)
Bank Of India 20 लाख रुपये तक 84 महीनों तक >=9.10%
Bank Of Maharashtra 20 लाख रुपये तक 84 महीनों तक >=9.25%
Punjab National Bank 10 लाख रुपये तक 60 महीनों तक 10.15% - 16.70%
Karur Vysya Bank 10 लाख रुपये तक 12 - 60 महीने तक 10.20% - 13.20%
IDBI Bank 25000 से 5 लाख रुपये तक 12 - 60 महीने 10.25% - 15.50%
Federal Bank 25 लाख रुपये तक 48 महीने 10.49% to 17.99%
IDFC First Bank 1 करोड़ रुपये तक 6 - 60 महीने >=10.49%
IndusInd Bank 30000 से 25 लाख रुपये तक 12 - 60 महीने 10.49% - 26.50%
Indian Bank 50000 से 5 लाख रुपये तक 12 - 36 महीने 10.65% - 12.15%
ICICI Bank 50000 से 50 लाख रुपये तक 12 - 72 महीने 10.75% - 19.00%

क्या होता है क्रेडिट स्कोर

लोन की मंजूरी में क्रेडिट स्‍कोर एक स्टैंडर्ड है। लोन लेने के लिए ग्राहकों की साख का पता लगाने के लिए बैंक इसका इस्‍तेमाल करते हैं। 750 या इससे ज्‍यादा का स्‍कोर लोन लेने के लिए अच्‍छा माना जाता है। ऐसा होने पर लोन आसानी से पास हो जाते हैं। वहीं अगर आप पहली बार लोन ले रहे हैं तो क्रेडिट स्कोर को लेकर परेशानी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें