LPG Cylinder Price Cut 1 August: सरकार ने रक्षांबधन से पहले आम लोगों को राहत दी है। एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती कर दी है। एलपीजी सिलेंडर की नई दरें आज 1 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 किलोग्राम का होता है। हालांकि, सरकार ने घरेलू 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर सस्ता करने का ऐलान 31 जुलाई की रात को कर दिया था लेकिन नए रेट्स आज शुक्रवार 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे।
