Get App

घरों में नहीं होगी LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी! एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स करने वाले हैं हड़ताल, जानिये कारण

LPG Gas Cylinder: आम लोगों को थोड़ा झटका लग सकता है। ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्क्तें आ सकती हैं। दरअसल, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनियन ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगों को 3 महीने के अंदर पूरा नहीं किया, तो वे लंबी हड़ताल पर चले जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2025 पर 11:28 AM
घरों में नहीं होगी LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी! एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स करने वाले हैं हड़ताल, जानिये कारण
LPG Gas Cylinder: आम लोगों को थोड़ा झटका लग सकता है।

LPG Gas Cylinder: आम लोगों को थोड़ा झटका लग सकता है। ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्क्तें आ सकती हैं। दरअसल, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी है। यूनियन ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगों को 3 महीने के अंदर पूरा नहीं किया, तो वे लंबी हड़ताल पर चले जाएंगे। सरकार ने हाल में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। एक तरफ बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों ने आम लोगों की घरेलू बजट पर असर डाला है, वहीं अब डिस्ट्रीब्यूटर्स की संभावित हड़ताल आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा सकती है। अब देखना होगा कि सरकार इस विवाद को सुलझाने के लिए कौन-से कदम उठाती है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स यूनियन ने लिया बड़ा फैसला

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस शर्मा के मुताबिक हड़ताल का फैसला बीते हफ्ते भोपाल में आयोजित एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया। इसमें देशभर से आए सदस्यों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव में कमीशन बढ़ाने और जबरन गैस भेजने की शिकायतों को रोकने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

क्या हैं डिस्ट्रीब्यूटर्स की मांगें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें