LPG Price Down: रसोई गैस यानी 14.2 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी तो कोई बदलाव नहीं दिख रहा है लेकिन 19 किग्रा वाले सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। एक मई को गैस की कीमतों में जो बदलाव हुआ है, उसके हिसाब से दो महीने में 19 किग्रा वाले सिलेंडर की गैस के लिए अब राजधानी दिल्ली में 1747.50 रुपये देने पड़ेंगे। पिछले महीने इसके लिए 1762 रुपये और मार्च में 1803 रुपये देने पड़ते थे। इसका मतलब हुआ कि दो महीने में 19 किग्रा वजन वाले गैस सिलेंडर के दाम 55.5 रुपये और एक महीने में 14.5 रुपये कम हुए हैं।
