Get App

LPG Price Hike: होली के पहले आम आदमी को झटका, LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े

LPG Price Hike: मार्च के पहले ही दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये से ज्यादा बढ़ गए हैं। घरेलू गैस के दाम में 8 महीने बाद बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 1103 रुपये में मिलेगा

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Mar 01, 2023 पर 8:20 AM
LPG Price Hike: होली के पहले आम आदमी को झटका, LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े
दिल्ली कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1769 रुपये की जगह 219.5 रुपये में मिलेगा

LPG Price Hike:  होली के पहले ही आम आदमी पर महंगाई का बम फूट पड़ा है। मार्च महीने में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। 8 महीने बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 350 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। 6 जुलाई 2022 से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर चल रहे थे। इस बढ़ोतरी के बाद आम जनता को होली के पहले महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 1769 रुपये की जगह 2119.50 रुपये में मिलेगा। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर 1053 रुपये की जगह 1103 रुपये में मिलेगा।

जानिए अपने शहर में घरेलू और कॉमर्शियल गैस के दाम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 14.2 कि.ग्राम के LPG घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। अब यह सिलेंडर 1052.50 रुपये की जगह 1102.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में 1079 रुपये की जगह 1129 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1068.50 रुपये की जगह 1118.50 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं अगर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो मुंबई में इसके दाम 1721 रुपये से बढ़कर 2071.50 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में 1870 रुपये के बजाय 2221.50 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई में 1917 रुपये की जगह 2268 रुपये में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें