Get App

Madhu Lunawat: मधु लुनावत म्यूचुअल फंड बिजनेस शुरू करने वाली देश की पहली महिला बनीं, मधु के बारे में यहां जानिए सबकुछ

मधु एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। आंत्रप्रेन्योर बनने से पहले मधु कई बड़ी कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इनमें इंफोसिस, एएसआरईसी और एडलवाइज ग्रुप शामिल हैं। एडलवाइज एआरसी में वह सीएफओ रह चुकी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 2:37 PM
Madhu Lunawat: मधु लुनावत म्यूचुअल फंड बिजनेस शुरू करने वाली देश की पहली महिला बनीं, मधु के बारे में यहां जानिए सबकुछ
मधु की कंपनी को 18 जुलाई को सेबी का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन मिल गया।

मधु लुनावत को म्यूचुअल फंड बिजनेस शुरू करने की मंजूरी सेबी से मिल गई है। मधु देश की पहली महिला हैं, जो म्यूचुअल फंड बिजनेस शुरू करने जा रही हैं। इसे इंडिया में तेजी से बढ़ती म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के एक अहम पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। मधु पेंटोमैथ ग्रुप की को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। अभी इंडिया के 70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में पुरुषों का वर्चस्व है। इसका अंदाजा इस बाते से लगाया जा सकता है कि इंडिया में कुल 46 एसेट मैनेजमेंट कंपनियां हैं, जिनमें से सिर्फ एक कंपनी एडलवाइज की बॉस एक महिला हैं। उनका नाम राधिका गुप्ता है, जो एडलवाइज की एमडी और सीईओ हैं।

कई बड़ी कंपनियों में जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं

आंत्रप्रेन्योर बनने से पहले मधु (Madhu Lunawat) कई बड़ी कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। इनमें इंफोसिस, एएसआरईसी और एडलवाइज ग्रुप शामिल हैं। एडलवाइज एआरसी में वह सीएफओ रह चुकी हैं। मधु की कंपनी को 18 जुलाई को सेबी का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन मिल गया। दी वेल्थ म्यूचुअल फंड कंपनी का फोस व्यापक रिसर्च आधारित इनवेस्टमेंट पर होगा। यह कंपनी इनवेस्टर्स की जरूरतों को ध्यान में रख आसान प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी।

टियर-3 और छोटे शहरों पर होगा फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें