इतिहास में पहली बार महाराष्ट्र में सस्ती होगी बिजली! 26% घटाए जाएंगे बिजली के दाम

Maharashtra Power Price Cut: महाराष्ट्र के आम लोगों के लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए बिजली की दरें कम करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। महाराष्ट्र राज्य सरकार बिजली के दाम 26 फीसदी तक कम करेगी

अपडेटेड Jun 26, 2025 पर 1:27 PM
Story continues below Advertisement
Maharashtra Power Price Cut: महाराष्ट्र के आम लोगों के लिए खुशखबरी है।

Maharashtra Power Price Cut: महाराष्ट्र के आम लोगों के लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए बिजली की दरें कम करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। महाराष्ट्र राज्य सरकार बिजली के दाम 26 फीसदी तक कम करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि अगले 5 साल में बिजली के रेट चरणबद्ध तरीके से 26% तक घटाया जाएगा। शुरुआत में पहले साल में 10% कटौती के साथ होगी।

महाराष्ट्र में बिजली होगी सस्ती

मुख्यमंत्री ने बताया कि ये फैसला महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (MERC) की मंजूरी के बाद लिया गया है। MERC ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (Mahavitaran) की उस याचिका को स्वीकार किया है, जिसमें बिजली दरें घटाने की डिमांड की गई थी। इससे पहले ज्यादातर बार कंपनियां बिजली दरें बढ़ाने की डिमांड करती थीं, लेकिन पहली बार महावितरण ने दरें घटाने की याचिका लगाई और वह मंजूर भी हो गई।


5 साल में 26 फीसदी कम होंगी बिजली की दरें

मुख्यमंत्री ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि राज्य के इतिहास में पहली बार बिजली दरों में पहले साल 10% की कटौती होगी और 5 साल में कुल 26% तक दरें घटेंगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा आम लोगों को मिलेगा।

किन ग्राहकों को होगा फायदा?

मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार बिजली टैरिफ में यह कटौती तीनों केटेगरी घरेलू, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों के लिए लागू होगी। खास बात यह है कि महाराष्ट्र में करीब 70% ग्राहक ऐसे हैं, जो हर महीने 100 यूनिट से कम बिजली का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को इस फैसले से सीधा और बड़ा फायदा होगा।

मध्यम और निम्न वर्ग को होगा फायदा

यह निर्णय खासतौर पर मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को राहत देगा, जिन पर बिजली के बढ़ते बिल का सीधा असर पड़ता है। अब वे हर महीने कम बिजली बिल भरेंगे, जिससे सेविंग बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 पर तेजी से काम

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। यह योजना 2017 में शुरू हुई थी, जिसमें 2 मेगावाट से 10 मेगावाट तक के विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स, कृषि केंद्रित उपकेंद्रों के 5 किलोमीटर के दायरे में लगाए जाते हैं। इससे किसानों को दिन में बिजली मिलती है और राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा मिलता है।

Income Tax Return 2025: आईटीआर में गलत जानकारी दी तो जेल जाना पड़ सकता 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।