Get App

महिला सम्मान सर्टिफिकेट इस तारीख को होंगे लॉन्च, 7.5% मिलेगा ब्याज और इतने साल करना होगा निवेश

Mahila Samman Saving Certificate: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2023 पेश करते हुए महिलाओं के लिए एक नई योजना महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की भी घोषणा की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 4:50 PM
महिला सम्मान सर्टिफिकेट इस तारीख को होंगे लॉन्च, 7.5% मिलेगा ब्याज और इतने साल करना होगा निवेश
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate) बजट 2023 में घोषित भारत सरकार की एक और नई सेविंग स्कीम है।

Mahila Samman Saving Certificate: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2023 पेश करते हुए महिलाओं के लिए एक नई योजना महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट की भी घोषणा की थी। बजट 2023 में पेश की गई स्कीम  महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate) भारत सरकार की एक और नई सेविंग स्कीम है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट मार्च 2025 तक दो साल के समय के लिए महिलाओं को मिलेगा। इसमें महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 साल के पीरियड के लिए 2 लाख रुपये तक पैसा निवेश कर सकते हैं।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट ब्याज दर

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में से आंशिक तौर पर पैसा निकाल सकते हैं। इस पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इसमें महिला या लड़की के नाम पर 2 साल तक के लिए 2 लाख रुपया निवेश किया जा सकता है। ये महिलाओं के लिए कम समय के लिए एफडी की जगह निवेश का एक और विकल्प है। इस पर मिलने वाला रिटर्न एफडी से ज्यादा है और इसमें कुछ पैसा निकालने का भी ऑप्शन होता है।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट लॉन्च की तारीख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें