Market trend : मंगलवार 28 अप्रैल को भारतीय इक्विटी बाजार में कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। GIFT Nifty भी लाल निशान में दिख रहा है। यह कमज़ोरी पिछले सत्र में Sensex और Nifty में आई राहत भरी तेज़ी के बाद देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और US-ईरान के बीच बना गतिरोध बजार का सेंटिमेंट खराब कर रहा है।
