Market trend : बाजार में गैप-अप टिकने में कामयाब रहा है। 10 बजे के आसपास निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 24100 के पास दिख रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर थोड़ा दबाव दिखा है। मिडकैप और स्मॉलकैप जोरदार तेजी के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 5% फिसला है। ये तेजड़ियों के लिए राहत की बात है। फार्मा शेयरों में आज जोरदार तेजी। यह इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। सनफार्मा के अलावा पीरामाल फार्मा और अल्केम 3% चढ़े हैं। साथ ही IT, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स भी 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं रियल्टी,कैपिटल मार्केट और ऑटो में भी रौनक है।
