Get App

WhatsApp बिजनेस पर मैसेज भेजना होगा महंगा, मेटा ने प्राइसिंग पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव

WhatsApp बिजनेस यूज करने वालों को अब हर मैसेज की कीमत चुकानी होगी। Meta 1 जुलाई 2025 से नई प्राइसिंग लागू कर रहा है। इसमें कुछ मैसेज फ्री होंगे, लेकिन बाकी पर स्मार्ट तरीके से चार्ज लगेगा।

Suneel Kumarअपडेटेड May 28, 2025 पर 2:31 PM
WhatsApp बिजनेस पर मैसेज भेजना होगा महंगा, मेटा ने प्राइसिंग पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव
बिजनेस अकाउंट से WhatsApp हर संदेश पर शुल्क तब लेगा, जब वो डिलीवर हो जाएंगे।

Meta के मालिकाना हक वाला WhatsApp अपनी बिजनेस प्लेटफॉर्म की प्राइसिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी 1 जुलाई 2025 से सभी बिजनेस अकाउंट से प्रति-संदेश (Per-Message) के आधार पर शुल्क लेगी, जो अब तक प्रति-कॉन्वर्सेशन (Per-Conversation) के आधार पर लागू था।

Meta ने इस बदलाव को 'मैसेजिंग इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड' से मेल खाने और प्राइसिंग को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में एक कदम बताया है।

क्लाइंट इंटरैक्शन में मिलेगा ज्यादा लचीलापन

नए नियमों के तहत, अगर कोई बिजेनस अकाउंट यूजर के मैसेज का जवाब देता है और वह जवाब यूटिलिटी टेम्पलेट के रूप में भेजा जाता है, तो उस संदेश पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा केवल तभी लागू होगी, जब संदेश कस्टमर सर्विस विंडो के भीतर भेजा गया हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें