Get App

MHADA lottery 2024: मुंबई में 1 करोड़ रुपये में खरीदें लग्जरी फ्लैट्स! यहां करें जल्द अप्लाई

MHADA lottery 2024: क्या आप भी मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। आपके लिए मुंबई में अपना घर कम दाम में खरीदेन का सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई के प्रमुख स्थानों जैसे मलाड, पवई, विक्रोली, गोरेगांव, और वडाला में 2,030 फ्लैट्स के लिए MHADA लॉटरी 2024 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2024 पर 12:13 PM
MHADA lottery 2024: मुंबई में 1 करोड़ रुपये में खरीदें लग्जरी फ्लैट्स! यहां करें जल्द अप्लाई
MHADA lottery 2024: क्या आप भी मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं।

MHADA lottery 2024: क्या आप भी मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। आपके लिए मुंबई में अपना घर कम दाम में खरीदेन का सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने मुंबई के प्रमुख स्थानों जैसे मलाड, पवई, विक्रोली, गोरेगांव, और वडाला में 2,030 फ्लैट्स के लिए MHADA लॉटरी 2024 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यह लॉटरी उन परिवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो मुंबई में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। इस बार MHADA ने चार केटेगरी में फ्लैट्स उपलब्ध कराए हैं। ये चार केटेगरी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग (MIG), और उच्च आय वर्ग (HIG) है। इन फ्लैट्स की कीमतें 29 लाख रुपये से लेकर 7.58 करोड़ रुपये तक हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिये करना होगा अप्लाई

MHADA के मुंबई बोर्ड ने इस लॉटरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक आवेदकों को MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद एक यूनीक यूजरनेम और पासवर्ड बनाया जा सकता है जिससे पोर्टल पर लॉग इन किया जा सके। इसके बाद आवेदक अपनी इच्छित लॉटरी और योजना का चयन कर सकते हैं। अप्लाई के दौरान आवेदकों को संबंधित केटेगरी के अनुसार लॉटरी रजिस्ट्रेशन चार्ज का ऑनलाइन पेमेंट भी करना होगा।

MHADA ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप

MHADA ने एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स कहीं से भी रजिस्ट्रेशन और अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आवेदक लॉटरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें