Get App

CIBIL Score: पहली बार लोन लेने वालों के लिए जरूरी नहीं CIBIL स्कोर, सरकार ने किया साफ

CIBIL Score: वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि लोन मंजूरी के लिए न्यूनतम CIBIL स्कोर अनिवार्य नहीं है। आरबीआई के निर्देशों के अनुसार, बैंक केवल कम या शून्य स्कोर के आधार पर आवेदन खारिज नहीं कर सकते और अन्य फैक्टर्स भी जांचने होंगे। जानिए पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Aug 24, 2025 पर 4:18 PM
CIBIL Score: पहली बार लोन लेने वालों के लिए जरूरी नहीं CIBIL स्कोर, सरकार ने किया साफ
CIBIL स्कोर 300 से 900 के बीच का तीन अंकों का नंबर होता है, जो किसी शख्स की 'क्रेडिट योग्यता' को दिखाता है।

CIBIL Score: क्या बिना क्रेडिट हिस्ट्री के भी बैंक से लोन लेना मुमकिन है? आमतौर पर लोग मानते हैं कि अगर CIBIL स्कोर नहीं है, तो लोन का दरवाजा अपने आप बंद हो जाता है। लेकिन हकीकत इतनी सीधी नहीं है। हाल के सालों में बैंक और NBFC ने नए नियम बनाए हैं, जिनकी वजह से ऐसे लोगों के लिए भी रास्ता खुल सकता है जिनका कभी कोई लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं रहा।

सवाल ये है कि आखिर बैंक किन आधारों पर ऐसे आवेदकों पर भरोसा करते हैं और क्या वाकई बिना क्रेडिट हिस्ट्री के लोन पाना उतना मुश्किल है जितना लोग सोचते हैं? सरकार ने इस मामले में नियम साफ किए हैं।

न्यूनतम CIBIL स्कोर अनिवार्य नहीं

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पहली बार लोन लेने वालों के लिए न्यूनतम CIBIL स्कोर अनिवार्य नहीं है। लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार, बैंकों को केवल क्रेडिट स्कोर कम होने या शून्य होने की वजह से किसी आवेदक का लोन आवेदन खारिज नहीं करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें