Moneycontrol Hindi Daily Essential: दिन भर की भागदौड़ में ऐसी कई अहम खबरें होती हैं जो आप मिस करते हैं। इसलिए मनीकंट्रोल हिंदी आपके लिए 7 ऐसे लेख पेश कर रही है जिनपर आपका ध्यान जाना चाहिए। अगर आपने भी ये लेख मिस कर दिया है तो यहां पढ़िए।
Moneycontrol Hindi Daily Essential: दिन भर की भागदौड़ में ऐसी कई अहम खबरें होती हैं जो आप मिस करते हैं। इसलिए मनीकंट्रोल हिंदी आपके लिए 7 ऐसे लेख पेश कर रही है जिनपर आपका ध्यान जाना चाहिए। अगर आपने भी ये लेख मिस कर दिया है तो यहां पढ़िए।
हर्षा इंजीनियर्स के शेयरों की लिस्टिंग 26 सितंबर को है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके शेयरों की लिस्टिंग प्रीमियम पर हो सकती है। कंपनी प्रीसीजन बेयरिंग्स केज बनाती है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Harsha Engineers के शेयरों की लिस्टिंग 40%-50% प्रीमियम पर हो सकती है। कंपनी का इश्यू प्राइस 330 रुपए है। इस हिसाब से शेयर मार्केट में Harsha Engineers के शेयरों की लिस्टिंग 460-500 रुपए पर हो सकती है। कुछ दिन पहले तक Harsha Engineers के शेयर ग्रे मार्केट में 60% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों के दौरान शेयर मार्केट में आए उतारचढ़ाव के कारण प्रीमियम घट गया।
Multibagger Stock: वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी मार्केट पर रूझान कमजोर दिख रहे हैं। पिछले कारोबारी सप्ताह में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट रही। हालांकि इसी दौरान दिग्गज गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर (Bajaj Finance Share Price) करीब 4% मजबूत हुए।
अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दिया है जिसके चलते दुनिया भर के बाजारों में उठा-पटक दिख रही है। भारत की बात करें तो लगातार दूसरे हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी 50 में फिसलन रही। सेंसेक्स 742 प्वाइंट्स यानी 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 58,099 और निफ्टी 1.16 फीसदी टूटकर 17,327 पर फिसल गया। ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के अलावा सभी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव रहा।
वैश्विक स्तर पर कमजोर रूझानों के चलते लगातार दूसरे कारोबारी हफ्ते घरेलू मार्केट में बिकवाली रही और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गिरावट के साथ बंद हुए। मजबूत डॉलर, रुपये की रिकॉर्ड कमजोरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिकी फेड और बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी से बाजार पर निगेटिव असर दिखा।
23 सितंबर को समाप्त होने वाले पिछले कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स 741.87 अंकों यानी 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ 58,098.92 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 203.55 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 17,327.30 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो इनमें मिला-जुला रूझान रहा। कुछ स्टॉक्स में 13 फीसदी तक की तेजी रही तो कुछ में 14 फीसदी तक की गिरावट।
M-Cap of Top-10 Firms: पिछले कारोबारी सप्ताह अमेरिकी फेड के फैसले से बाजार पर बिकवाली का दबाव दिखा। मार्केट कैप के हिसाब से सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में शामिल सात की बाजार पूंजी घट गई। इनके मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1,34,139.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सिर्फ हिंदुस्तान यूनीलीवर (HUL), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और आईटीसी (ITC) की पूंजी बढ़ी है।
बिकवाली का सबसे अधिक दबाव रिलायंस (Reliance) को झेलना पड़ा और इसके मार्केट कैप में पिछले कारोबारी हफ्ते सबसे अधिक गिरावट रही। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 741.87 प्वाइंट यानी 1.26 फीसदी कमजोर हुआ। शुक्रवार 23 सितंबर को सेंसेक्स 1020.80 अंकों की गिरावट के साथ 58,098.92 पर बंद हुआ था।
FPI Investment in India: मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के चलते विदेशी निवेशक भारतीय इक्विटी मार्केट से पैसा निकाल रहे हैं। मौजूदा मैक्रोइकनॉमिक परिस्थितियों के चलते भारतीय बाजार में FPI (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक) का निवेश प्रभावित हो रहा है। एफपीआई का निवेश बहुत उतार-चढ़ाव भरा दिख रहा। पिछले कारोबारी सप्ताह 19 सितंबर से 23 सितंबर की बात करें तो एफपीआई ने भारतीय शेयरों में निवेश से अधिक बिकवाली की।
ओवरऑल बात करें तो घरेलू मार्केट के लिए स्थिति अभी भी पॉजिटिव है क्योंकि इस पूरे महीने अब तक एफपीआई नेट बॉयर्स है यानी कि बिकवाली से अधिक खरीदारी हुई है। हालांकि अगस्त के मुकाबले सितंबर में अब तक निवेश कम हुआ है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राज्य के स्वयं सहायता समूहों (Women Self-help Groups) के फाइनेंसियल मैनेजमेंट के लिए राजस्थान महिला निधि (Rajasthan Mahila Nidhi) की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने 26 अगस्त 2022 को 'महिला समानता दिवस' के अवसर पर राजस्थान महिला निधि की शुरुआत की थी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इस निधि से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक उन्नति मिलेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।