Get App

इस योजना में दुल्हन को मिलता है ₹50,000 कैश, TV और बहुत भी कुछ, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

साल 2006 में शुरू की गई यह योजना खास तौर पर गरीब वर्ग की बेटियों की शादी को सम्मानपूर्वक कराने के लिए लाई गई थी। इस योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि सरकार खुद सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित करती है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 8:59 PM
इस योजना में दुल्हन को मिलता है ₹50,000 कैश, TV और बहुत भी कुछ, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ₹50,000 सीधे दुल्हन के बैंक खाते में ट्रांसफर होते हैं

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सरकार की प्रदेश की बेटियों की शादी को लेकर एक जबरदस्त स्कीम है। मां-बाप का बोझ हल्का करने के लिए सरकार ने प्रदेश की बेटियों की शादी में सामान समेत कुल ₹55,000 की सहायता देती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ₹50,000 सीधे दुल्हन के बैंक खाते में ट्रांसफर होते हैं और बाकी ₹5,000 शादी के सामान व अन्य खर्चे में लगते हैं। इस योजना के तहत अब दुल्हन को 32 इंच का कलर टीवी, चूल्हा, पंखा, बेड, अलमारी और भी बहुत कुछ मिल रहा है!

क्या है यह योजना?

साल 2006 में शुरू की गई यह योजना खास तौर पर गरीब वर्ग की बेटियों की शादी को सम्मानपूर्वक कराने के लिए लाई गई थी। इस योजना का मकसद सिर्फ आर्थिक मदद देना नहीं है, बल्कि सरकार खुद सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित करती है, जिससे शादी का खर्च कम होता है और शादी की गरिमा भी बनी रहती है। यह योजना उन परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है जो अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में मुश्किलों का सामना करते हैं।

क्या-क्या मिलता है इस सरकारी शादी पैकेज में?

इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दुल्हन को कई तरह के उपहार और नकद राशि मिलती है:

₹50,000 नकद (यह राशि सीधे दुल्हन के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है)।

एलपीजी कनेक्शन और चूल्हा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें