Mutual Fund Tips: एफडी से ज्यादा रिटर्न और शेयरों से कम रिस्क! क्या आपको डेट फंड्स में इनवेस्ट करना चाहिए?

डेट फंड्स ऐसे म्यूचुअल फंड हैं जो फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज जैसे कि सरकारी बॉन्ड्स (Government Bonds), डिबेंचर्स और कॉर्पोरेट पेपर्स में निवेश करते हैं। इनका टेन्योर (अवधि) और ब्याज दर (Rate of Interest) पहले से तय होती है

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
1 अप्रैल, 2023 से डेट फंड के टैक्स के नियम बदल गए हैं। टैक्स बचत के साथ 80% से ज्यादा इक्विटी में निवेश, 3 साल लॉकइन। औसत 22% तक, टॉप फंड्स में 28% सालाना। टैक्स सेवर के साथ हाई ग्रोथ फंड।

शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव का असर निवेशकों पर पड़ा है। कई इनवेस्टर्स अब निवेश के ऐसे विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जिसमें बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न मिले और रिस्क शेयरों से कम हो। सीएनबीसी-आवाज के विशेष शो में डेट म्यूचुअल फंड्स की बारीकियों और उनके टैक्स नियमों पर चर्चा हुई।

डेट फंड्स क्या हैं और कैसे काम करते हैं?

डेट फंड्स ऐसे म्यूचुअल फंड हैं जो फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज जैसे कि सरकारी बॉन्ड्स (Government Bonds), डिबेंचर्स और कॉर्पोरेट पेपर्स में निवेश करते हैं। इनका टेन्योर (अवधि) और ब्याज दर (Rate of Interest) पहले से तय होती है।

डेट फंड्स में निवेश के फायदे क्या हैं?

ये एफडी के मुकाबले अधिक फ्लेक्सिबल होते हैं। इनकी दूसरी खासियत कम अस्थिरता (Low Volatility) है। इक्विटी फंड्स के मुकाबले इनमें उतार-चढ़ाव बहुत कम होता है, इसलिए इन्हें सुरक्षित माना जाता है।


क्या रिटर्न बैंक एफडी से ज्यादा है?

आमतौर पर डेट फंड्स 6.86% से लेकर 8.66% तक का सालाना रिटर्न देते हैं। यह बैंक एफडी से ज्यादा है। कई लोगों के लिए बैंक एफडी निवेश का भरोसेमंद माध्यम रहा है। लेकिन, अब इसमें लोगों की दिलचस्पी घट रही है।

टैक्स कितना लगता है?

डेट फंड्स में निवेश करने से पहले टैक्स नियमों को समझना बहुत जरूरी है। 1 अप्रैल, 2023 से डेट फंड के टैक्स के नियम बदल गए हैं। डेट फंड्स की यूनिट्स बेचने से होने वाला मुनाफा आपकी इनकम में जुड़ जाता है और उस पर टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगता है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि निवेशक ने कितने समय तक निवेश बनाए रखा।

प्रमुख फंड्स का प्रदर्शन कितना है?

Aditya Birla Sun Life AMC ने एक साल में 8.66% रिटर्न दिया है। Nippon India Mutual Fund का रिटर्न एक साल में 7.5% है। हालांकि, कई डेट फंड्स का रिटर्न इस दौरान कम रहा है।

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल फंडों में निवेश का बड़ा मौका, ये फंड्स निवेशकों से ले रहे हैं नया निवेश

ऐसे इनवेस्टर्स जो शेयरों में उतार-चढ़ाव के रिस्क को बर्दाश्त नहीं कर सकते वे म्यूचुअल फंड्स की डेट स्कीम में निवेश कर सकते हैें। खासकर बैंक एफडी के मुकाबले इनमें निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।