Get App

MWP Act: पति पर कर्ज है, तो पत्नी की संपत्ति बचाएगा ये कानून; बीमा रकम भी कोई छू नहीं सकेगा

MWP Act 1874 ऐसा कानून है जो शादीशुदा महिलाओं की संपत्ति, बीमा और अधिकारों को कानूनी सुरक्षा देता है। ये एक्ट पति के कर्ज, विवाद या दखल से उनकी वित्तीय स्वतंत्रता की रक्षा करता है। आइए जानते हैं कि इस कानून का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 2:58 PM
MWP Act: पति पर कर्ज है, तो पत्नी की संपत्ति बचाएगा ये कानून; बीमा रकम भी कोई छू नहीं सकेगा
कई ऐसे उदाहरण हैं, जब MWP Act का इस्तेमाल करने से शादीशुदा महिला का उसकी संपत्ति पर हक बरकरार रहा।

MWP Act: जब बात महिलाओं की आर्थिक आजादी की होती है, तो अक्सर नए कानून, नई योजनाएं और नारे सामने आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसा कानून मौजूद है, जो पिछले करीब 150 सालों से महिलाओं की संपत्ति की रक्षा कर रहा है, वो भी बिना ज्यादा चर्चा के? यह है – Married Women’s Property Act, 1874 (MWP Act)।

MWP Act की जरूरत क्यों पड़ी थी?

एक वक्त था, जब शादी के बाद महिला की कमाई, जमीन, गहने- सब कुछ पति की संपत्ति मानी जाती थी। अगर पति पर कर्ज होता या वह दिवालिया हो जाता, तो पत्नी की संपत्ति भी खतरे में पड़ जाती थी। ऐसे में MWP Act ने पहली बार कानूनन कहा- 'जो महिला का है, वो सिर्फ उसी का रहेगा।'

ब्रिटिश राज में बना ये कानून इंग्लैंड के इसी तरह के एक कानून से प्रेरित था। हालांकि, भारत में इसकी अहमियत और भी ज्यादा थी क्योंकि यहां सामाजिक ढांचा महिलाओं को पहले ही सीमित अधिकार देता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें