सरकार ने यूनियन बजट 2023 (Union Budget) में टैक्स के नियमों में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। सिर्फ न्यू टैक्स रीजीम (New Tax regime) को अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश की गई है। कुछ नियमों को आसान बनाया गया है। कुछ टैक्सपेयर्स को राहत देने की कोशिश की गई है। सैलरीड क्लास को प्रोविडेंट फंड का पैसा निकालने और लीव इनकैशमेंट में राहत दी गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
