Subhadra Yojana: क्या आपको सुभद्रा योजना के तहत 10,000 रुपये महिलाओं के खाते में आए हैं। ओडिशा की महिलाओं के लिए आज बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार आज 22 जनवरी 2026 को अपनी प्रमुख सुभद्रा योजना के तहत अमाउंट जारी कर रही है। यह पेमेंट पहले 18 जनवरी को होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से तारीख बदल दी गई थी। अब आज पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 5,000 रुपये की रकम ट्रांसफर की जा रही है।
क्या है सुभद्रा योजना और कितना मिलता है पैसा?
सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार की एक अहम महिला कल्याण योजना है, जिसे 17 सितंबर 2024 को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह अमाउंट साल में दो किश्तों में मिलती है। हर किश्त 5,000 रुपये की होती है। एक महिला को योजना के पूरे कार्यकाल में अधिकतम 50,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है।
आज किन महिलाओं को मिलेगा पेमेंट?
राज्य सरकार के अनुसार आज 4 लाख 57 हजार से ज्यादा महिलाओं के खातों में सुभद्रा योजना की अमाउंट भेजी जाएगी। इसमें वह महिलाएं भी शामिल हैं, जिनके नाम हाल ही में लाभार्थी सूची में जोड़े गए हैं या जिन्हें पहले किसी कारण से पेमेंट नहीं मिल पाया था। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खातों में आएगी।
पिछली बार कब मिला था पैसा?
सुभद्रा योजना की पिछली किश्त रक्षाबंधन 8 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। उस समय करीब 1 करोड़ महिलाओं को कुल 5,000 रुपये करोड़ की अमाउंट दी गई थी। महिला को ओडिशा की स्थायी निवासी हों। उम्र 21 साल से कम न हो और 60 साल से ज्यादा न हो। अगर कोई महिला पहले से किसी राज्य या केंद्र सरकार की योजना से 1,500 रुपये या उससे ज्यादा प्रति माह या 18,000 रुपये या उससे ज्यादा सालाना सहायता पा रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
सूची में नाम कैसे चेक करें?
महिलाएं घर बैठे यह जांच सकती हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं।
इसके लिए सबसे पहले subhadra.odisha.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट पर नीचे स्क्रॉल करके Beneficiary List पर क्लिक करें।
इसके बाद जिला, ब्लॉक और वार्ड चुनें और View पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर पूरी सूची दिखाई दे जाएगी।
जरूरी बातें जो ध्यान में रखें
योजना का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम एक जैसा होना जरूरी है। अगर नाम, पता या स्पेलिंग में अंतर है, तो पहले सुधार कराएं। बैंक खाता एक्टिव होना चाहिए, वरना पैसा अटक सकता है। अगर आवेदन या पेमेंट में कोई परेशानी आए, तो महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या सुभद्रा योजना की हेल्पलाइन से मदद ले सकती हैं।