Paytm Payments Bank Service Deadline: क्या आपका भी अकाउंट पेटीएम पेमेंट बैंक में है? आपके लिए जानना जरूरी है कि 15 मार्च के बाद आप पेटीएम पेमेंट बैंक से जुड़ी कौनसी सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। और कौनसी सर्विस मिलनी बंद हो जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है और 15 मार्च की समय सीमा तय की है। इस तारीख के बाद केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को खातों में नई जमा स्वीकार करना बंद करने और सही व्यवस्था करने की सलाह दी है। यहां उन सभी सर्विस की लिस्ट दी गई है जिसमें आरबीआई की समय सीमा के बाद पेटीएम पर काम करेंगी और जो सर्विस काम नहीं करेंगी।
