Get App

Paytm पेमेंट बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के लिए बैंकिंग सपोर्ट किया बंद, जानिए वजह

पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को बैंकिंग सपोर्ट देना बंद कर दिया है। इसके पहले ICICI बैंक और Yes बैंक के ने अपना नाता तोड़ लिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2021 पर 2:33 PM
Paytm पेमेंट बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के लिए बैंकिंग सपोर्ट किया बंद, जानिए वजह

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Ltd) ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के लिए बैंकिंग सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। अभी तक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जैसे WazirX, ZebPay, CoinSwitch, Kuber ट्रांजैक्शन के लिए पेटीएम के पेमेंट बैंक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे। बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज WazirX ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि पेटीएम ने 20 मई 2021 से यह सपोर्ट बंद करने का फैसला किया था। जो कि 21 मई 2021 से लागू हो गया था। पेटीएम का यह फैसला ICICI बैंक और Yes बैंक के इस सेक्टर से नाता तोड़ने के बाद आया है। हालांकि पेटीएम ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया था।

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) ने साल 2018 में बैंकों समेत अन्य संस्थाओं से कहा था कि वो अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के लिए नहीं होने दें। इसके बाद क्रिप्टो के बिजनेस में गिरावट आई एक्सचेंजों ने अपने कारोबार बंद कर दिए। हालांकि मार्च 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्व बैंक के बैन के फैसले को पलट दिया था। इस फैसले के बाद बैंकों को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के लिए बैंकिंग सपॉर्ट का रास्ता खुल गया। भारत का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज, WazirX, जिसके 40 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं।

इस पूरे मामले में WazirX के को-फाउंडर सिद्धार्थ मेनन (Siddharth Menon) ने कहा था कि कुछ बैंक अभी भी पुराने सर्कुलर पर कायम हैं या उनको नहीं पता है कि क्रिप्टो कैसे काम करता है। यह रुकावट सिर्फ compliance team की ओर से की जा रही है।

क्रिप्टोकरेंसी पर बैन नहीं लगाएगी सरकार, टेरर फंडिंग और 'हवाला' रोकने के लिए क्रिप्टो रेगुलेट करने की तैयारी: सूत्र

फिलहाल भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक बिल लाने की तैयारी में है। जिसे आने वाले शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार क्रिप्टोकरेंसी के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कारगर कम उठा रही है। सरकार के स बात की फिक्र है कि क्रिप्टो का इस्तेमाल हवाला या टेरर फंडिंग में ना किया जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें