Get App

बस सिर्फ 7 रुपये जमा करें रोजाना, जिंदगीभर पाएं 60,000 रुपये पेंशन, सरकार देती है गारंटी

Atal Pension: अटल पेंशन योजना (APY) एक सरकारी योजना है, जो लोगों को उनकी रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और बुढ़ापे में नियमित आय की जरूरत होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2024 पर 4:54 PM
बस सिर्फ 7 रुपये जमा करें रोजाना, जिंदगीभर पाएं 60,000 रुपये पेंशन, सरकार देती है गारंटी
सिर्फ 7 रुपये रोजाना बचाकर आप जिंदगी भर 60,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं।

Atal Pension: सिर्फ 7 रुपये रोजाना बचाकर आप जिंदगी भर 60,000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। 60,000 रुपये पेंशन जिंदगीभर देने की गारंटी सरकार देती है। अटल पेंशन योजना (APY) एक सरकारी योजना है, जो लोगों को उनकी रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और बुढ़ापे में नियमित आय की जरूरत होती है। अगर आप 32 साल के हैं, तो इस योजना में हर महीने सिर्फ 689 रुपये जमा करके 60 साल की उम्र के बाद 5,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। वहीं, अगर आप 18 साल के हैं, तो आपको सिर्फ 210 रुपये प्रति माह यानी 7 रुपये रोजाना का योगदान देना होगा।

अटल पेंशन योजना क्या है?

अटल पेंशन योजना को 2015-16 के बजट में लॉन्च किया गया था। इसका मकसद असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बुढ़ापे में आय की सुरक्षा देना है। इस योजना को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) चला रही है। इस योजना में पेंशनर्स को 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की मंथली पेंशन मिलती है, जो सरकार की गारंटी होती है।

कैसे मिलेगा 5,000 रुपये की पेंशन?

अटल पेंशन योजना में जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना ही कम योगदान देना होगा। अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं, तो आपको सिर्फ 210 रुपये प्रति माह का योगदान देना होगा ताकि 60 साल की उम्र के बाद 5,000 रुपये की पेंशन मिल सके। अगर आप 32 साल के हैं, तो आपको 689 रुपये प्रति माह का योगदान करना होगा। वहीं, अगर आप 40 साल के हैं, तो 5,000 रुपये पेंशन पाने के लिए हर महीने 1,454 रुपये जमा करने होंगे। इस योजना में पेंशन की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें