मार्च 2020 में कोविड शुरू होने पर मनीष सिंह की नौकरी चली गई। लॉकडाउन लगने के बाद दोबारा नौकरी मिलने की संभावना खत्म हो गई। वह एनबीएफसी और लोन ऐप से कर्ज लेने को मजबूर हो गए, क्योंकि खराब क्रेडिट स्कोर की वजह से बैंक उन्हें लोन देने के लिए तैयार नहीं थे। छह महीने बाद उन्हें नौकरी मिल गई। उन्हें क्रेडिट कार्ड्स (Credit Card Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) के ऑफर आने लगे। उन्होंने कई क्रेडिट कार्ड्स बनवा लिए और कई पर्सनल लोन यह सोचकर ले लिए कि इससे वह एनबीएफसी और लोन ऐप से लिए गए कर्ज को चुका देंगे। इस तरह उनका कुल क्रेडिट कार्ड लोन और पर्सनल लोन बढ़कर 30 लाख रुपये तक पहुंच गए।
2020 में हुई थी FREED की शुरुआत
रितेश श्रीवास्तव ने FREED की शुरुआत 2020 में की थी। वह बताते हैं कि उनके कई क्लाइंट्स के लोन चुकाने की अवधि 90 दिन पहले बीत चुकी है। उनके लोन एनपीए कैटेगरी में चले गए हैं। बैंकों के एजेंट्स लोन की वसूली के लिए ग्राहक के पीछे पड़े हुए हैं। वह बताते हैं कि क्लाइंट की वित्तीय स्थिति, जॉब और पर्सनल लाइफ को देखने के बाद एक पेमेंट प्लान तैयार किया जाता है। FREED हर उस बैंक और एनबीएफसी से बात करती है, जिससे उसके क्लाइंट ने लोन लिया होता है। वह बैंक के साथ मिलकर रिजॉल्यूशन प्लान तैयार करती है।
लोन काउंसलर बैंक और एनबीएफसी से बात करता है
सिंह को इस लोन को चुकाने का कोई रास्त नहीं नजर आ रहा था। किसी के बताने पर वह डेट काउंसल FREED के संपर्क में आए। पिछले करीब चार साल में वह अपने 8 लोन चुका चुके हैं। बाकी लोन चुकाने के शिड्यूल पर वह अमल कर रहे हैं। डेट काउंसल आपको कर्ज के जाल से बाहर निकालने में मदद करते हैं। आपने जो कर्ज लिया है, वह माफ नहीं होता है। लेकिन, डेट काउंसलर बैंक और एनबीएफसी से बातचीत कर कर्ज चुकाने के लिए आपको ज्यादा समय उपलब्ध कराते हैं।
बैंकों के लोन वसूली एजेंट्स से मिल जाता है छुटकारा
श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक और एनबीएफसी भी क्रेडिट काउंसलर के साथ सहयोग करना चाहते हैं। FREED अपने क्लाइंट के लिए एक एस्क्रॉ अकाउंट ओपन करती है। इसमें क्लाइंट को हर महीने कुछ पैसे डालने होते हैं। बड़ा अमाउंट जमा होने के बाद बैंक या एनबीएफसी को पैसा चुका दिया जाता है। सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि क्रेडिट काउंसलर के मामले से जुड़ने के बात बैंकों के एजेंट ग्राहक का पीछा करना छड़ देते हैं।
यह भी पढ़ें: Gold Loan: ये प्राइवेट बैंक सस्ते में ऑफर कर रहे हैं गोल्ड लोन, चेक करें इंटरेस्ट रेट