Property Rate: दिल्ली से सटे नोएडा में प्रॉपर्टी के दाम और तेजी से बढ़ने वाले हैं। नोएडा अथॉरिटी जल्दी लैंड अलॉटमेंट रेट बढ़ाने वाली है। मामले से परिचित अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अथॉरिटी ने कमर्शियल और कॉर्पोरेट हाउस प्लॉट को छोड़कर सभी केटेगरी में भूमि आवंटन दरें बढ़ा दी हैं। बढ़ते मुद्रास्फीति के दबाव को संबोधित करने के उद्देश्य से उठाया गया यह कदम विशेष रूप से नोएडा की A, B, C, D और E केटेगरी में रेजिडेंशियल लैंड पार्सल को प्रभावित करेगा। खासतौर पर A-केटेगरी आवासीय एरिया के लिए दरें, जिनमें सेक्टर 14, 17, 19, 30, 35, 36, 39, 44, 47, 50, 51, 52, 93, 93-ए और 93-बी जैसे प्रमुख एरिया शामिल हैं। 1.18 लाख रुपये से बढ़कर 1.25 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है.
