PM-KISAN 15th Installment Date 2023: लाभार्थी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किश्त का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम-किसान योजना की 15वीं किश्त नवंबर के आखिरी हफ्ते में जारी होने की संभावना है। 14वीं किश्त इस साल जुलाई में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी की गई थी। जुलाई में पीएम-किसान के तहत 14वीं किश्त फरवरी 2023 में जारी 13वीं किश्त के 5 महीने बाद आई। 12वीं किश्त अक्टूबर 2022 में जारी की गई, जबकि 11वीं किश्त मई 2022 में जारी की गई।
