Get App

PM Kisan: पीएम मोदी ने किसानों को दिया तोहफा! जारी की 20वीं किश्त, किसान तुरंत चेक करें बैंक बैलेंस

PM Kisan 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2025 को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी कर दी है। किसान तुरंत बैंक का SMS चेक करें। या अपना बैलेंस चेक करें कि उनके बैंक अकाउंट में पैसा आया या नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 2:09 PM
PM Kisan: पीएम मोदी ने किसानों को दिया तोहफा! जारी की 20वीं किश्त, किसान तुरंत चेक करें बैंक बैलेंस
Pradhan Mantri Kisan ManDhan Yojna: सरकार किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया पैसा।

PM Kisan 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2025 को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी कर दी है। किसान तुरंत बैंक का SMS चेक करें। या अपना बैलेंस चेक करें कि उनके बैंक अकाउंट में पैसा आया या नहीं। 9.7 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिये हैं। पिछली यानी 19वीं किश्त फरवरी 2025 में दी गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 20वीं किश्त जारी की। इस बार किसानों के खातों में 2,000 रुपये का अमाउंट सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे गए हैं। इस किश्त के तहत 20,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का अमाउंट ट्रांसफर किया है।

किन किसानों को मिला लाभ?

इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिला है, जिन्होंने समय पर ई-केवाईसी (e-KYC) और जरूरी डाक्यूमेंट का वैरिफिकेशन किया है। जिन किसानों ने ये प्रोसेस पूरा नहीं किया है, उन किसानों का पैसा रोका गया है। लेकिन जैसे ही वे अपनी e-KYC और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करते हैं, उन्हें पिछली बकाया किश्तों का पैसा मिल जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें