PM-KISAN की 20वीं किश्त 2 अगस्त को आएगी, किसान ऐसे चेक कर लें अपना स्टेटस

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किश्त अब 2 अगस्त 2025 को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 1:07 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत दी है।

PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किश्त अब 2 अगस्त 2025 को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। कृषि मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किश्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जारी करेंगे। यानी देश के पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये की किश्त आने में अब 2 दिन से भी कम समय बचा है।

सालाना 6,000 रुपये अकाउंट में

इस योजना के तहत सरकार के पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में देती है। हर किश्त 2,000 रुपये की होती है, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी जाती है। अब तक इस योजना की 19 किस्तों का फायदा लगभग 9.8 करोड़ किसानों को मिल चुका है। खासतौर पर खरीफ सीजन के दौरान यह रकम किसानों की बुवाई और खेती की जरूरी जरूरतों में काफी मददगार साबित होती है।


इस बार जरूरी है e-KYC और आधार लिंकिंग

सरकार ने इस बार ई-केवाईसी और आधार-बैंक खाते की लिंकिंग को अनिवार्य कर दिया है। अगर किसानों के डॉक्यूमेंट में कोई गलती है या जानकारी अधूरी है, तो किश्त रोकी जा सकती है। इसलिए जरूरी है कि किसान समय रहते अपनी जानकारी अपडेट करवा लें, ताकि किश्त मिलने में कोई रुकावट न आए।

ऐसे चेक करें कि पैसा आया या नहीं

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।

Beneficiary Status ऑप्शन पर क्लिक करें।

अपनी आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर डालें।

Get Data पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा — अगर Payment Success लिखा है, तो किश्त आ चुकी है।

अगर कोई समस्या है जैसे e-KYC incomplete, incorrect bank details या Aadhaar not linked तो वह भी दिखेगा।

नहीं आई किश्त? तो ये करें

अगर तय तारीख तक किश्त नहीं आती है, तो आप अपने जिले के कृषि अधिकारी या CSC सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही यह तय करें कि आपके जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट, बैंक डिटेल्स और आधार कार्ड की जानकारी पूरी तरह सही हो। PM-KISAN योजना किसानों के लिए एक बड़ा सहारा है। अगर आपने अब तक e-KYC नहीं करवाई है या जानकारी अधूरी है, तो तुरंत पूरा कराएं।

मुफ्त मिलेगा 100 गज का प्लॉट और सोलर पैनल, इस राज्य ने बीपीएल परिवारों को दी खुशखबरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।