Get App

पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम! पांच साल तक हर महीने मिलेंगे 20500 रुपये

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: क्या आप भी हर महीना 20,500 रुपये इनकम कमाना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये सुपरहिट स्कीम आपके काम आ सकती है। ये 20,500 रुपये पांच साल तक मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2024 पर 5:00 PM
पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम! पांच साल तक हर महीने मिलेंगे 20500 रुपये
Post Office Senior Citizen Saving Scheme: क्या आप भी हर महीना 20,500 रुपये इनकम कमाना चाहते हैं?

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: क्या आप भी हर महीना 20,500 रुपये इनकम कमाना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये सुपरहिट स्कीम आपके काम आ सकती है। ये 20,500 रुपये पांच साल तक मिलेंगे। जैसे-जैसे लोग रिटायरमेंट की उम्र की ओर बढ़ते हैं, उन्हें अपनी सेविंग्स के माध्यम से एक सेफ और आरामदायक जीवन जीने की आवश्यकता होती है। सीनियर सिटीजन की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) चला रही है। इसमें सीनियर सिटीजन हर महीने मंथली पैसा कमा सकते हैं। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में लोगों हर महीने अधिकतम 20,500 रुपये मिलते हैं। ये पैसा पांच साल तक मिलेगा।

न्यूनतम करना होगा 1,000 रुपये निवेश

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम की खासियत यह है कि इसमें आप न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। यह योजना उन सीनियर सिटीजन के लिए सही है जो अपनी रिटायरमेंट के बाद एक तय इनकम हर महीने चाहते हैं। इसमें निवेश करने से आपको हर महीने या हर तिमाही ब्याज मिलेगा, जिससे आपके मंथली खर्च निकलने आसान हो जाएंगे।

योग्यता और पात्रता

यह योजना 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए है। इसके अलावा जिन लोगों ने 55 से 60 साल की उम्र के बीच स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली है, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। रक्षा सेवाओं से सेवानिवृत्त कर्मचारी भी 50 साल की उम्र में इस योजना में निवेश कर सकते हैं। विशेष बात यह है कि आप इस खाते को अपने जीवनसाथी के साथ ज्वाइंट अकाउंट के रूप में भी खोल सकते हैं, जिससे दोनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें