Public Provident Fund (PPF): लंबी अवधि के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ (Public Provident Fund- PPF) को निवेश का एक बेहतर विकल्प माना जाता है। PPF में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें टैक्स छूट का भी पूरा फायदा मिलता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हैं। PPF में निवेश, उस पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर मिलने वाली रकम, तीनों पूरी तरह से टैक्स फ्री हैं। यानी, कहीं भी टैक्स नहीं लगता और इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। नौकरीपेशा, सेल्फ इम्प्लायड प्रोफेशनल और EPFO के दायरे में नहीं आने वाले कर्मचारियों के लिए PPF निवेश का एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा जिनके पास नौकरी नहीं है, जो बिजनेस कर रहे हैं वह भी पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पीपीएफ स्कीम को 15 सालों से भी अधिक समय के लिए जारी रखा जा सकता है, ताकि मैच्योरिटी के समय बड़ा फंड खड़ा किया जा सके।
