Financial Planning: अगर आप लंबे समय में थोड़ा-थोड़ा निवेश कर करोड़पति बनना चाहते हैं, तो ये छह ऑप्शन में निवेश कर सकते हैं। भविष्य के लिए आज से योजना बनाकर निवेश करना समझदारी भरा फाइनेंशियल फैसला है। आज की गई सही इनवेस्टमेंट न केवल आपकी एसेट्स को धीरे-धीरे बढ़ाती है, बल्कि आपको फाइनेंशियल सेफ्टी भी देती है। यहां हम 2025 के कुछ बेहतरीन लॉन्ग टर्म निवेश ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए आगे बड़ा फंड और वेल्थ बनाने के काम आएंगे।
1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
PPF भारत का सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। यह सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजना है। यही कारण है कि इसमें जोखिम सबसे कम होता है। पीपीएफ का लॉक-इन पीरियड 15 साल का होता है और ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। जो लोग बिना जोखिम के बेस्ट टैक्स फ्री रिटर्न चाहते हैं तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड बेस्ट ऑप्शन है।
2. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)
NPS एक रिटायरमेंट-फोकस्ड सरकारी योजना है। इसमें आपका पैसा इक्विटी, कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश होता है। इसमें लगाए गए पैसे पर टैक्स छूट मिलती है और रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलती है।
3. इक्विटी म्यूचुअल फंड्स
अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं और थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प है। ये फंड्स शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और लंबे समय यानी 5 से 10 साल के पीरियड में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। कंपाउंडिंग से कैपिटल जल्दी बढ़ सकती है।
4. यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP)
ULIP में आपको बीमा सुरक्षा और निवेश दोनों मिलते हैं। इसमें आपके प्रीमियम का एक हिस्सा इंश्योरेंस में और दूसरा हिस्सा इक्विटी या डेट फंड्स में निवेश होता है। इसका लॉक-इन पीरियड 5 साल है और ये उन लोगों के लिए अच्छा है जो सुरक्षा के साथ निवेश करना चाहते हैं।
5. रियल एस्टेट (Real Estate)
अगर आप लंबी पीरियड के लिए निवेश करना चाहते हैं और आपके पास अच्छा बजट है तो रियल एस्टेट एक बढ़िया विकल्प है। इसमें घर या जमीन खरीदकर आप भविष्य में अच्छे रिटर्न और किराये की आय पा सकते हैं। हालांकि इसमें काफी बड़ा निवेश और समय चाहिए होता है।
6. शेयर बाजार में निवेश (Direct Equity)
अगर आपको शेयर बाजार की समझ है या आप सीखने को तैयार हैं, तो सीधे शेयरों में निवेश करें। लंबे पीरियड में अच्छे शेयर आपकी संपत्ति को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। लेकिन इसमें जोखिम सबसे ज्यादा होता है और पैसा डूबने का चांस भी ज्यादा होता है।