Get App

ये योजना किसानों को बुढ़ापे में देगी पेंशन, बस हर महीने जमा करने होंगे 55 रुपये

Pradhan Mantri Kisan ManDhan Yojna: सरकार ने किसानों के लिए एक बहुत ही काम की योजना शुरू की है, जिसका नाम है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना। इस योजना का मकसद है कि छोटे और गरीब किसानों को बुढ़ापे में भी आर्थिक परेशानी न हो और उन्हें हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलती रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2025 पर 7:42 PM
ये योजना किसानों को बुढ़ापे में देगी पेंशन, बस हर महीने जमा करने होंगे 55 रुपये
Pradhan Mantri Kisan ManDhan Yojna: सरकार किसानों के लिए पीएम किसान के अलावा प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना चला रही है।

Pradhan Mantri Kisan ManDhan Yojna: सरकार किसानों के लिए पीएम किसान के अलावा प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना चला रही है। इस योजना का मकसद है कि छोटे और गरीब किसानों को बुढ़ापे में भी आर्थिक परेशानी न हो और उन्हें हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलती रहे। ये पेंशन तब से शुरू होती है जब किसान 60 साल का हो जाता है।

क्या है इस योजना की खासियत?

ये योजना खास उन किसानों के लिए बनाई गई है जिनकी आमदनी कम है और बुढ़ापे में कोई सहारा नहीं होता। इस योजना में किसान हर महीने थोड़े पैसे जमा करते हैं और सरकार भी उतनी ही रकम उसमें जोड़ती है। जब किसान 60 की उम्र पार कर लेता है तो उसे हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलती है ताकि उसका खर्चा आसानी से चल सके।

कौन-कौन इसमें जुड़ सकता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें